फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन से कुचलकर अज्ञात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कुमासपुर के पास एनएच-44 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत हो गई। शव की शनाख्त नहीं हो सकी है। गांव कुमासपुर के रहने वाले नीरज ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह गांव के पास एनएच-44 पर फौजी ढाबा चलाते हैं। वह रात को करीब पौने 10 बजे जीटी रोड की तरफ घूमने के लिए निकले थे। उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। व्यक्ति को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया और उसके ऊपर से वाहन गुजर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत वाहन चालक की लापरवाही से हुई है। उसने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक की शनाख्त नहीं हो सकी है। नीरज ने बताया कि व्यक्ति कई दिन से क्षेत्र में ही घूमता देखा गया था। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। पुलिस उसकी पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें