फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हत्या के मामले में विचाराधीन बंदी की मौत

Sat, 24 Jun 2023 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला कारागार में हत्या के मामले में बंद ओमप्रकाश की शुक्रवार को मौत हो गई। वह लंबे समय से बीमार था। उस पर जमीन के विवाद में हत्या करने का आरोप था। हत्या के मामले की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव पलड़ा निवासी ओमप्रकाश (60) जिला कारागार में बंद था। उसके ताऊ के बेटे साहब सिंह ने 19 जून 2020 को उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि ओमप्रकाश ने जमीन के विवाद में अपने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर साहब सिंह को घायल किया और उनके बेटे देवेंद्र की हत्या कर दी थी। जिसमें ओमप्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वह जेल में बंद था। वह लंबे समय से बीमार चल रहा था। शुक्रवार को उसकी हालत खराब होने पर नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें