फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, ग्रामीणों ने दंपती को बचाया

Mon, 04 Sep 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 48: गांव लाठ-जौली के पास नहर में गिरी कार को देखते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। सोनीपत रोड पर गांव लाठ-जौली के पास स्थित जेएलएन नहर में रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर जा गिर गई। ग्रामीणों को हादसे का पता लगा तो उन्होंने कार सवार दंपती को सकुशल बाहर निकाल लिया। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। कार सवार दंपती को हल्की चोट लगी है, उन्हें निजी अस्पताल में उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन


गांव बैंयापुर निवासी उमेश अपनी पत्नी सोनी के साथ कार में सवार होकर सोनीपत से गोहाना जा रहे थे। जब वह लाठ-जौली के पास जेएनएल नहर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने नहर में कार देखी तो तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने नहर में उतरकर कार में फंसे दंपती को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि नहर में पानी कम था। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाल लिया है।

वाहन को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे तो कार में सवार दंपती को ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया था। दोनों को चोट लगी है। उन्हें उपचार दिलाया गया। -वजीर सिंह, थाना प्रभारी, सदर थाना, गोहाना।

फोटो : 48: गांव लाठ-जौली के पास नहर में गिरी कार को देखते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें