फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गली में ईंट उतारने के विवाद में चाचा-भतीजा घायल

Fri, 02 May 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। मटिंडू रोड स्थित एक गली में रात करीब 9 बजे रास्ते पर ईंट उतारने को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि एक अन्य को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पीड़ित राजेश ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर पर थे। उनके पड़ोसी हरीश, अनिल, संतोष और कविता गली में ईंटें उतार रहे थे। उसने उन्हें गली तंग होने के कारण ईंटों को बाहर सड़क के किनारे उतारने की सलाह दी। इस बात को लेकर कहासुनी होने पर हरीश अपने घर से खोदना (रॉड) लाकर उनके उनके सिर पर वार करने लगा। बचाव के लिए उनके भतीजे राहुल और उमेश आए तो उन पर भी ईंटें फेंकी गईं। उमेश के पैर आई है। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें