फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: उमसभरी गर्मी में अघोषित बिजली कट ने बढ़ाया ग्रामीणों का पारा

Wed, 23 Aug 2023 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 15- गांव कथूरा के ग्रामीणों द्वारा बिजली घर का गेट बंद करने के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों क
विज्ञापन
गोहाना। गांव कथूरा में लगने वाले अघोषित बिजली के कट से परेशान होकर ग्रामीणों ने बिजलीघर पहुंचकर निर्बाध बिजली देने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कर्मचारियों को बाहर निकालकर बिजलीघर का गेट बंद कर दिया। सूचना मिलने पर कथूरा सब डिविजन के एसडीएम कपिल यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर गेट खुलवाया। उन्होंने ग्रामीणों को गांव में दो घंटे बिजली आपूर्ति बढ़ाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांव कथूरा के लोगों ने बताया कि उनका गांव म्हारा गांव जगमग गांव योजना में शामिल है। बिजली निगम के अधिकारियों ने 24 घंटे बिजली देने की बात कहकर 16 घंटे का शेड्यूल बनाया। अब इस शेड्यूल में भी अघोषित कट लग रहे हैं। दिन-रात में किसी समय बिजली कट जाती है। गांव में 10-11 घंटे बिजली आती है। रात में भी कट लगने से ग्रामीण सो भी नहीं पाते हैं। मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे ग्रामीण पावर हाउस पर पहुंचे और गेट बंद कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर दिए गए आश्वासन के बाद भी यही हालात रहे तो उन्हें मजबूरन फिर ठोस कदम उठाने पड़ेंगे।

फोटो 15- गांव कथूरा के ग्रामीणों द्वारा बिजली घर का गेट बंद करने के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों क

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें