फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंवली में 44 साल बाद सर्वसम्मति से चुनी पंचायत, मनोज मलिक बने सरपंच

विज्ञापन
सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद सरपंच व पंच प्रमाणपत्र दिखाते हुए। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव आवंली में 44 साल बाद सर्वसम्मति से पंचायत चुनी गई है। अनिल मलिक को सरपंच व 14 पंचों का चयन सर्वसम्मति से किया गया है। इससे पहले स्व. किताब सिंह मलिक सर्वसम्मति से सरपंच चुने गए थे। वह 1976 में सरपंच बने थे। उनके साथ पूरी पंचायत को सर्वसम्मति से चुना गया था। उसके बाद 1982 व 1991 में किताब सिंह दो बार गोहाना हलके के विधायक भी निर्वाचित हुए। अब गांव ने इतिहास दोहराते हुए नया कीर्तिमान बनाया है। सोमवार को नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन गोहाना सर्वसम्मति से निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में गांव आंवली के ग्रामीण इस बार सर्वसम्मति से पंचायत चुनने का मन बना चुके थे, इसके लिए पंचायतों का दौर चला। ग्रामीणों की तरफ से सरपंच सहित सभी वार्डों के पंचों के नाम पर सहमति बनाई गई। हालांकि सरपंच व पंच पद के लिए कई उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिले किए थे। सोमवार को ग्रामीणों ने औपचारिकता पूरी करते हुए आवेदन वापस ले लिए और आधिकारिक तौर पर गांव की पंचायत को सर्वसम्मति से चुन लिया गया। अब गांव में पंचायत समिति के वार्ड-23, सरपंच पद और 14 पंचों के पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन दाखिल है। गांव में पूरी पंचायत को सर्वसम्मति से चुनकर ग्रामीणों ने 44 साल बाद इतिहास दोहराया है।
विज्ञापन

इन नामों पर बनी सर्वसम्मति
पद चयनित उम्मीदवार
पंचायत समिति कविता देवी, वार्ड-23
सरपंच मनोज मलिक उर्फ टिंकू
पंच
वार्ड-1 बिजेंद्र
वार्ड -2 सुशीला
वार्ड-3 ऋषि प्रकाश
वार्ड-4 अंजू
वार्ड-5 बलबीर सिंह
वार्ड-6 प्रवेश
वार्ड-7 राजेश
वार्ड-8 दर्शना
वार्ड-9 पवित्र
वार्ड-10 पुष्पा
वार्ड-11 अमित
वार्ड-12 मुकेश
वार्ड-13 मोहन
वार्ड-14 सविता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें