फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से हरियाणा की सीमा में आए दो युवकों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली। कोरोना संक्रमण के कई मामले दिल्ली से जुड़े होने के चलते सोनीपत प्रशासन ने दिल्ली से हरियाणा की सीमा में आवागमन पर रोक लगा रखी है। इसे लेकर धारा 144 लगाई है। उसके बावजूद लोग दिल्ली की तरफ से चोरी छिपे हरियाणा में आ रहे है। नरेला से कुंडली क्षेत्र में आए दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुंडली थाना में नियुक्त एसआई सुमेर ने बताया कि लॉकडाउन के साथ ही दिल्ली से हरियाणा की सीमा में आवागमन करने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई है। इसके लिए कुंडली बार्डर पर सीसीटीवी लगाकर पुलिस व ड्यूटी मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि जाटी रोड से गश्त के दौरान उन्होंने शिव कालोनी नरेला के सोमबीर को गिरफ्ततार किया है। वह दिल्ली के नरेला की तरफ से कच्चे रास्ते से हरियाणा की सीमा में आया था। वहीं बारोटा चौकी में नियुक्त एचसी बिंटू की टीम ने सफियाबाद के पास से महलाना के राजेश को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। कुंडली में दिल्ली से आने वाले लोगों पर तीन दिन में पांच मुकदमे दर्ज हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें