सोनीपत। नागरिक अस्पताल के सामने सेक्टर-12 के पास लैब कर्मी पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए।
गांव बाघडू निवासी शाहिद (21) सोनीपत में ब्लड लैब में सैंपल लेने का काम करते हैं। वह सोमवार शाम को नागरिक अस्पताल के सामने सेक्टर-12 के पास मौजूद थे। तभी वहां पर पहुंचे दो युवकों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। उनके पेट व सीने पर चाकू से चार वार किए गए हैं। जिससे वह घायल हो गए। हमलावर वहां से भाग गए। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।