फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छह पिस्तौल व 50 कारतूस सहित दो युवक गिरफ्तार

Mon, 25 Mar 2024 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। क्राइम यूनिट गोहाना की टीम ने अलग-अलग स्थान से दो युवकों को गिरफ्तार कर उनसे छह पिस्तौल व 50 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शहर थाना गोहाना में मुकदमा दर्ज किया है। उन्हें अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

क्राइम यूनिट में नियुक्त एएसआई विजेश्वर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी टीम में साथ बस अड्डा के पास मौजूद थे। उसी दौरान सेक्टर-7 से बस अड्डे की तरफ एक युवक आता दिखाई दिया। वह पुलिस को देखकर खाली प्लाट की तरफ भागने लगा। पुलिस ने आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया। आरोपी ने अपनी पहचान गांव छपरा फिलहाल सेक्टर-7 गोहाना निवासी रिषभ के रूप में दी। तलाशी लेने पर उसके बैग में चार देसी पिस्तौल व 40 कारतूस मिले। आरोपी के खिलाफ थाना शहर गोहाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेशकर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
वहीं हवलदार गुलाब ने बताया कि वह टीम के साथ रोहतक रोड गोहाना बाईपास पर थे। तभी ड्रेन नंबर-8 की तरफ से एक युवक आता दिखाई दिया। वह पुलिस को देखकर वापस जाने लगा तो उसे काबू कर लिया। उसके पास से देशी पिस्तौल व 10 कारतूस बरामद किए गए। आरोपी की पहचान गोहाना के चोपड़ा कॉलोनी निवासी अंकित के रूप में दी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेशकर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें