फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: झांसे में लेकर सोने के आभूषण और नकदी ले भागे दो युवक और महिला

Wed, 22 Feb 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल अड्डा के पास महिला को झांसे में लेकर एक महिला व दो युवक उनके सोने के आभूषण व चार हजार रुपये लेकर भाग गए। पीड़िता को जब मामले का पता लगा तो पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन

राजीव कॉलोनी निवासी राजेश कुमारी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि 20 फरवरी को दोपहर एक बजे वह किसी काम से बाजार में आई थी। वहां से लौटते समय वह मुरथल अड्डे पर खड़ी पहुंची थी। उसी दौरान एक युवक उनके पास पहुंचा। वह उनसे पानीपत जाने का रास्ता पूछने लगा। युवक कहने लगा कि उसके पास किराया नहीं है। उसी दौरान एक महिला व युवक उनके पास पहुंचे। महिला ने कहा कि वह युवक को 100 रुपये दे देगी। जिससे यह पानीपत चला जाएगा। साथ ही कहा कि आप भी इसे 100 रुपये दे देना। उन्होंने उसे बातों में उलझा लिया। वह उन्हें मुरथल अड्डे के पास जलघर की तरफ ले गए। वहां पर उन्होंने बहाना बनाकर उनके कानों की बालियां व सोने सोने की चेन तथा हाथ से चांदी की अंगूठी ले ली। उनके पर्स से 4000 रुपये भी ले लिये। जब राजेश कुमारी ने अपने आभूषण वापस मांगे तो सफेद रुमाल में बजरी बांधकर उन्हें दे दी। उसके बाद वह वहां से चले गए। उनके जाने के बाद रुमाल को खोला तो आभूषण नहीं मिले। उन्होंने मामले से परिजनों को अवगत करवाया। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें