फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: नहर में डूबने से दो युवकों की मौत, रात से थे गायब; सुबह पानी में उतराते मिले शव

Mon, 18 May 2026 04:29 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़

सार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। रविवार रात से दोनों गायब थे और सोमवार सुबह दोनों के शव नहर में उतराते मिले। 
विज्ञापन
पुलिस नहर से शवों को निकालते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव पाथेड़ा निवासी दो दोस्तों की नहर में डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक रविवार शाम को खेतों में घूमने गए थे। देर शाम घर पर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोज की लेकिन सोमवार सुबह दोनों के शव पाथेड़ा से गांव धनौंदा के बीच बने पुल के पास उतराते दिखे। पुलिस ने परिजनों के बयान पर शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए। वहीं एक साथ गांव में दो युवकों की चिता जलने से हर ओर मातम फैल गया।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में गांव पाथेड़ा निवासी वीरेंद्र ने बताया कि उसका 34 वर्षीय भाई हेमराज व उसका दोस्त 34 वर्षीय रविंद्र उर्फ बजरंग रविवार शाम को खेतों में घूमने की बात कहते हुए घर से निकले थे और देर रात तक घर नहीं पहुंचे। दोनों की परिजनों द्वारा देर रात तक तलाश की गई लेकिन सोमवार को धनौंदा पुल के पास नहर में शव मिले। ग्रामीणों ने पुलिस को नहर में शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नहर से निकालकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया।

नहर के पास मिले रविंद्र के कपड़े व चप्पल 
सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो मृतक रविंद्र के कपड़े व चप्पल नहर के किनारे रखे थे। वहीं, हेमराज का शव कपड़ों सहित नहर में मिला। पुलिस की प्राथमिक जांच में दोनों की नहर में डूबने से मौत की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने मुतबाकि दोनों बचपन के दोस्त थे तथा खेती-किसानी व मजदूरी का काम कर परिवार का गुजर बसर करते थे। मृतक रविंद्र के 15 वर्ष का एक लड़का व 10 साल की एक बेटी है। वहीं हेमराज के नौ व 13 साल के दो लड़के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले नहर में पानी हुआ था बंद
बता दें कि पाथेड़ा नहर से जिलेभर में पेयजल आपूर्ति होती है। लेकिन एक सप्ताह पहले ही नहर में पानी बंद हो गया था। लेकिन गांव पाथेड़ा से धनौंदा के बीच बने पुलिया के आसपास नहर में आठ से दस फुट पानी जमा है। ग्रामीणों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि रविंद्र नहर में कपड़े उताकर नहाने उतरा था। रविंद्र व हेमराज दोनों को ही तैरना नहीं आता था। लेकिन जब रविंद्र डुबने लगा तो हेमराज ने भी छलांग लगाकर अपने दोस्त को बचाने का प्रयास किया। लेकिन करीब दस फुट पानी होने के कारण दोनों डूब गए।

ग्रामीणों से सुबह सूचना मिली थी कि धनौंदा पुल के पास नहर में दो शव पड़े हैं। मौके पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शवों को नहर से बाहर निकाला। दोनों युवा गांव पाथेड़ा के हैं तथा रविवार शाम को खेतों में घूमने की बात कहकर घर से निकले थे। दोनों के शव सोमवार सुबह नहर में पाए गए हैं। -जर्मन सिंह, सरपंच प्रतिनिधि गांव पाथेड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें