फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरखौदा व गोहाना में दो महिलाओं ने लगाया मारपीट व छेड़खानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। लॉकडाउन में भी महिला उत्पीडऩ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। खरखौदा व गोहाना सिटी थाना क्षेत्र की महिलाओं ने छेडख़ानी व मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए है। खरखौदा थाना क्षेत्र की महिला का आरोप है कि गांव के तीन लोगों ने उसके साथ गली में छेडख़ानी कर दी। जब उसने आरोपियों का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने उसे बदनाम करने का भी प्रयास किया। पुलिस ने महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं गोहाना शहर की रहने वाली महिला ने भी पड़ोस के व्यक्ति पर उसके दो बेटों पर छेडख़ानी व मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि पड़ोस के रहने युवक ने उससे अभद्रता की। जब विरोध किया तो उसके परिजनों ने उनके साथ मारपीट कर दी। उसके दो बेटों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें