गन्नौर। गांव राजपुर में चोरों ने दो ट्रांसफार्मरों को क्षतिग्रस्त कर उनकी वाइंडिंग और तेल चोरी कर लिया। इससे बिजली निगम को करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ। निगम के अनुसार 19 अगस्त को 11 केवी भूरी एपी फीडर पर सूरजा सिंह के नाम लगे 63 केवीए ट्रांसफार्मर से एचटी-एलटी वाइंडिंग और तेल चोरी होने की सूचना मिली। चोरों ने इसकी बुशिंग भी तोड़ दी। वहीं जय भगवान के नाम लगे 25 केवीए ट्रांसफार्मर से भी वाइंडिंग और तेल चोरी किया गया। उपमंडल अभियंता रूपेश गहलावत की शिकायत पर बड़ी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद