फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आमने-सामने भिड़ी दो निजी बस, 50 घायलों में 25 के हाथ-पैर व सिर में गंभीर चोट

Tue, 17 Sep 2024 06:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :33: सोनीपत के खरखौदा स्थित अस्पताल से घायलों को रोहतक लेकर जाती एम्बुलेंस व स्वास्थ्य विभ
विज्ञापन
खरखौदा। बहादुरगढ़ हाईवे पर गांव खुरमपुर मोड़ से पहले दो निजी बसों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें करीब 50 सवारियों को चोट लगी है। इनमें करीब 25 घायलों के हाथ-पैर की हड्डी टूटने के साथ सिर में चोट आई हैं। करीब 45 घायलों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में उपचार देने के बाद पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खरखौदा-बहादुरगढ़ मार्ग पर दो निजी बस आवागमन कर रही थी। सोमवार शाम करीब सवा चार बजे जब बसें खुरमपुर मोड़ से पहले आमने सामने आई तो उनमें टक्कर हो गई। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बहादुरगढ़ से खरखौदा की तरफ से आने वाली बस ने अपना संतुलन खोते हुए विपरीत दिशा में आकर बस में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बसों में सवार यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद बसों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने वाहनों को रोककर दोनों क्षतिग्रस्त बसों से घायलों को बाहर निकालना शुरू किया। इसके बाद उन्हें खरखौदा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां से करीब 45 घायलों को उपचार देकर पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। हादसे के बाद एसडीएम श्वेता सुहाग व एसीपी जीत सिंह अस्पताल पहुंचे और जानकारी जुटाई।

हादसे में हुए घायल

दिल्ली नांगलोई निवासी बंटी, राशि, कमल देवी, झज्जर के गांव निलौठी की निशा, दिल्ली के गांव बजघेड़ा की ज्योति, खरखौदा से मीठा सिंह, हरभजन, रामवती पत्नी मीठा सिंह, साक्षी, पूनम, उत्तर प्रदेश शामली के वाजिद, झज्जर बहादुरगढ़ के चरण सिंह, मुरथल के सुरेंद्र, झज्जर जसौर खेडी की ओमी, बीरमति, हरसाना की आरती, निशु व उनकी बेटी किटू समेत करीब 50।

फोटो :33: सोनीपत के खरखौदा स्थित अस्पताल से घायलों को रोहतक लेकर जाती एम्बुलेंस व स्वास्थ्य विभ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें