गोहाना। डीसीपी भारती डबास ने ईमानदारी और निष्पक्षता से काम करने वाले दो पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित किया है। मोहाना थाना के सहायक उप निरीक्षक जसमेर सिंह व क्राइम यूनिट गोहाना के सिपाही सुनील कुमार को श्रेष्ठ पुलिस कर्मी चुना गया है। डीसीपी भारती डबास ने बताया कि जसमेर ने सड़क हादसे में हिट एंड रन केस की गुत्थी को सुलझाते हुए अज्ञात वाहन चालक की खोजकर गिरफ्तार किया है। गांव पिनाना में हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अज्ञात एवं दिमागी रूप से कमजोर महिला को सकुशल परिजनों के हवाले किया गया है। वहीं क्राइम यूनिट गोहाना में तैनात सिपाही सुनील कुमार ने पांच अलग-अलग मुकदमों में छह अवैध पिस्तौल व छह कारतूस बरामद किए हैं। इसके चलते पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया है