राई। अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ एक युवक दो बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जींद के गांव करेला निवासी बलवान ने पुलिस को बताया कि उनकी दो बेटियां हैं और एक बेटा था। उनके बेटे दिनेश खरखौदा स्थित आईएमटी में कार्य करते थे। मंगलवार रात वह कुंडली से पानीपत की तरफ अपनी बाइक पर जा रहे थे। जब वह नाथूपुर फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। हादसे में उनके बेटे की मौत हो गई। वहीं मुरथल निवासी सुरक्षाकर्मी धर्मबीर की मुरथल के पास हादसे में मौत हो गई। उनके भाई रणबीर ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई के साथ दिल्ली-पानीपत लेन पार कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आई कार ने धर्मबीर को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। उनकी अस्पताल में मौत हो गई।