फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन कंपनी के स्टॉक इंचार्ज की हत्या के मामले में दो अन्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना के मिमारपुर घाट के पास रेत खनन कंपनी में स्टॉक इंचार्ज की हत्या के मामले में सीआईए-2 की टीम ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव हसनपुर निवासी रोहित उर्फ पहलवान व रोहित कुमार हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी अजय धनखड़ ने बताया कि गांव बसौदी निवासी जसबीर ने 26 जून को मुरथल थाना पुलिस को बताया था कि उनका भाई जयदीप उर्फ भोपाली (37) मिमारपुर के पास यमुना किनारे अल्टीमेट स्टॉक खनन कंपनी में इंचार्ज थे। 25 जून की देर रात को उनकी लाठी-डंडे और राड से पीट-पीटकर व धारदार हथियार से वार करके बेरहमी से हत्या कर दी थी। बाद में सीआईए-2 टीम में नियुक्त एएसआई जितेंद्र कुमार की टीम ने ब्लाइंड मर्डर से पर्दा उठाते हुए गांव मुरथल के रोहित व खनन कंपनी मैनेजर मोहित उर्फ मक्खी समेत सात आरोपियों को काबू किया था। बाद में प्रवेश उर्फ प्रदीप को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में सामने आया था मोहित पर 24 जून की देर रात को बख्तावरपुर के विपिन और फोता व मेहंदीपुर के मौनी ने साथियों संग मिलकर हमला किया था। उस पर पिस्तौल तान कर गोली चलाने का प्रयास किया था, लेकिन गोली नहीं चलने से उसकी जान बच गई थी। उस रात को उनका सुरक्षा गार्ड छुट्टी पर था। उसे शक था कि जयदीप ने विपिन को सुरक्षा गार्ड के छुट्टी पर होने की जानकारी दी थी। इसके चलते ही वारदात को अंजाम दिया गया था। टीम ने अब गांव हसनपुर निवासी रोहित उर्फ पहलवान व रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें