फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीएमओ में सोनीपत के दो ओएसडी, एक मीडिया प्रभारी

Sun, 23 Jul 2023 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :45: गांव बढख़ालसा में ग्रामीणों संग सीएम के नवनियुक्त ओएसडी वीरेंद्र बढख़ालसा।
विज्ञापन
राई। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में सोनीपत का दबदबा बढ़ रहा है। भूपेश्वर दयाल गौड़ व अमित आर्य के बाद अब वीरेंद्र बढ़खालसा की एंट्री भी सीएमओ में हो गई है। वीरेंद्र बढ़खालसा को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) नियुक्त किया है। इससे पहले सोनीपत के भूपेश्वर दयाल भी मुख्यमंत्री के ओएसडी हैं। जबकि सोनीपत के ही अमित आर्य मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार की जिम्मेदारी निभाते हुए सीएमओ में मौजूद हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने 15 जुलाई को खरखौदा में आयोजित जनसभा के दौरान वीरेंद्र बढ़खालसा को अपने साथ ले जाने की बात कही थी। इसके साथ ही उनकी नियुक्ति ओएसडी के रूप में करने के संकेत दिए थे। इससे पहले वीरेंद्र बढ़खालसा की पहचान किसान नेता के रूप में रही है। भारतीय किसान संघ में प्रदेश महामंत्री के पद पर रहते हुए वीरेंद्र बढ़खालसा ने किसानों से संबंधित कई मामलों में अहम भूमिका निभाते हुए किसानों को उनका हक दिलवाया था। विशेषकर केजीपी के लिए जमीन अधिग्रहण के मामले में मुआवजा बढ़ाने के मामले में उन्होंने किसानों के हक में बड़ा आंदोलन छेड़ा था। वहीं, सरकार की तरफ से जीटी रोड के आसपास के गांवों की जमीन का कई अन्य योजनाओं के लिए अधिग्रहण किए जाने के बाद मुआवजे को लेकर भी वीरेंद्र ने किसानों के हक में निर्णय लेने को सरकार को मजबूर कर दिया था। इसके अलावा वीरेंद्र बढ़खालसा दहिया खाप में राष्ट्रीय प्रवक्ता की भूमिका निभा चुके हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर खापों की सक्रियता में वीरेंद्र बढ़खालसा की अहम भूमिका रही है। वीरेंद्र बढ़खालसा आरएसएस में भी कई पदों पर सक्रिय रहे हैं। ओएसडी बनाए जाने के बाद वीरेंद्र बढ़खालसा ने कहा कि वह मुख्यमंत्री की तरफ से दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और उनके भरोसे पर खरा उतरेंगे।

दहिया खाप प्रधान ने दी बधाई

दहिया खाप के प्रधान सुरेंद्र बाणिया ने कहा कि खाप नेता के रूप में वीरेंद्र बढ़खालसा की सीएमओ में एंट्री होना गर्व की बात है। दहिया खाप में राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में वीरेंद्र ने कई अहम मुद्दों पर शानदार तरीके से खाप का पक्ष रखा था। सामाजिक मुद्दों पर वीरेंद्र की पकड़ बेहतर रही है। मुख्यमंत्री ने खाप नेता को अपना ओएसडी बनाकर दहिया खाप का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन


सामाजिक व धार्मिक संस्था करेंगी अभिनंदन

वीरेंद्र बढ़खालसा के ओएसडी बनने पर सामाजिक व धार्मिक संठगनों ने भी खुशी जताते हुए बधाई दी है। सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंगला ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद वीरेंद्र बढ़खालसा का सोनीपत में नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।

फोटो :45: गांव बढख़ालसा में ग्रामीणों संग सीएम के नवनियुक्त ओएसडी वीरेंद्र बढख़ालसा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें