फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छेड़खानी और पथराव के मामले में दो और गिरफ्तार

Tue, 25 Jul 2023 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-27 थाना क्षेत्र की कॉलोनी में दो समुदाय के दो पक्षों में शुरू हुए विवाद में पथराव करने के और दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पोपिन व फारुख हैं। आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं 30 जुलाई को राई में होने वाली सामाजिक सौहार्द पंचायत की तैयारियों में सामाजिक संगठन जुट गए हैं।
विज्ञापन


बहालगढ़ रोड स्थित कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने सेक्टर-27 थाना में मुकदमा दर्ज कराया था कि 25 जून की रात को उनकी बेटी की सगाई रुकवाने का प्रयास किया गया। कॉलोनी के रहने वाले सोहिल ने बेटी के मंगेतर को मैसेज तक भेजे थे। उनकी दोनों बेटियों को अगवा करने व बेटे को मारने की धमकी भी दी । उनकी 14 साल की बेटी से छेड़खानी भी की जा चुकी है। मामले में पुलिस मारपीट, छेड़खानी, 12 पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सोहिल समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें दो को पॉक्सो व अन्य को मारपीट में पकड़ा गया था। पुलिस तीन अन्य नाबालिग को भी पकड़ चुकी है। अब पुलिस ने और दो आरोपियों पोपिन व फारुख को गिरफ्तार किया है।



सामाजिक सौहार्द पंचायत की तैयारियां तेज

सामाजिक सौहार्द पंचायत का आयोजन 30 जुलाई को गांव स्थित कम्युनिटी सेंटर में किया जाएगा। इस मामले में सामाजिक सौहार्द व आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई समेत अन्य मुद्दों पर पंचायत बुलाई गई है। अखंड हिंदू स्वाभिमान मंच के पदाधिकारी मनीष राई ने बताया कि पंचायत की तैयारी लगातार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें