सोनीपत। सदर थाना पुलिस ने गांव निरथान में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने के बाद उसे उठाकर भागने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव भठगांव निवासी सिकंदर व प्रदीप उर्फ मोगली है। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। गांव निरथान के सरपंच राजेश ने 1 दिसंबर को पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी थी। इसमें गांव भठगांव माल्याण निवासी श्रीओम को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था।