फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शराब तस्करी के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Jan 2026 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। क्राइम यूनिट वेस्ट टीम ने शराब तस्करी के मामले में दो और आरोपियों पंजाब के होशियारपुर जिले के सरताज व हरपाल को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया जहां से उनको तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। इससे पहले 22 दिसंबर 2025 को पुलिस ने गोहाना रोड बाईपास के जीटी रोड पर ट्रक पकड़ा था। उसमें से चावल के बैग के पीछे 1090 पेटी शराब मिली थी। इस पर मुरथल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उस समय गांव खेवड़ा निवासी दीपक को गिरफ्तार किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें