सोनीपत। क्राइम यूनिट पश्चिम ने घर में घुसकर हमला करने के मामले में दो और आरोपियों कबीरपुर निवासी कमल उर्फ कमलू और शिवम उर्फ गंगा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मार्च 2026 में जीवन नगर निवासी अरमान ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि रंजिश के चलते यश और उसके साथियों ने घर में घुसकर उन्हें और उनकी मां पर डंडों और रॉड से हमला किया था। बाद में उनके साथी धीरज पर भी हमला किया था। इस मामले में पुलिस पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। अब आरोपी कमल उर्फ कमलू और शिवम उर्फ गंगा को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद