सोनीपत। जिला कारागार में पानी की टंकी के पास दो मोबाइल फोन मिले हैं। मोबाइल फोन बाहर से फेंके गए है। कारागार में चैकिंग अभियान के दौरान दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए। इसे लेकर सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जेल उप अधीक्षक रामचंद्र ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम को जेल में चलाए गए चैकिंग अभियान के दौरान पानी की टंकी के पास से दो मोबाइल फोन मिले हैं। जिसमें एक फोन पैनासोनिक कंपनी का है तो दूसरा जियो है। दोनों मोबाइल को कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया है। शक है कि किसी ने जेल ब्रेक की साजिश रचने के लिए मोबाइल कारागार में फेंके है। जिस पर पुलिस ने जेल उप अधीक्षक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन के जरिये आरोपियों का पता लगाकर जल्द उन्हें काबू किया जाएगा। जिला कारागार में दो दिन पहले ही तीन बंदियों में लात-घुसे चल गए थे। जिसमें भी जेल उप अधीक्षक ने मुकदमा दर्ज कराया था। सोनीपत जिला कारागार में पहले भी दर्जनों बार मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके है। जिला कारागार लगातार सुर्खियों में रहती है।