फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पानीपत रिफाइनरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लाख रुपये की ठगी

Wed, 07 Aug 2024 05:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव बुसाना के युवक को पानीपत रिफाइनरी में सुपरवाइजर की नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। जब नौकरी नहीं मिलने पर युवक के पिता रुपये वापस लेने आरोपी के घर गए तो उन्हें झूठे केस पर फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बुसाना निवासी सतबीर ने बताया कि उनके बेटे नवीन को पानीपत के समालखा निवासी राजेश राणा ने पानीपत रिफाइनरी में सुपरवाइजर पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। आरोपी राजेश राणा ने खुद को रिफाइनरी में अधिकारी बताया था। आरोपी ने पत्नी पूनम के संग मिलकर नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की। फरवरी 2023 में उन्होंने आरोपी को 1.64 लाख रुपये नकद व 36 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों ने एक साल तक नवीन को नौकरी नहीं लगवाया। जब वह रुपये लेने के लिए आरोपी के घर गए तो जान से मरवाने की धमकी दी और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इस मामले में सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित सतबीर की शिकायत पर दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें