फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल

Sun, 10 Dec 2023 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। खुरमपुर मोड़ और केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेस-वे हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पहली दुर्घटना खुरमपुर मोड़ पर हुई। गांव पाई निवासी पारस ने पुलिस को बताया कि उनके भाई नीरज (32) किसी काम के सिलसिले में खरखौदा गए थे। वह अपनी बाइक से गांव पाई लौट रहे थे कि खुरमपुर मोड़ से आगे जाने पर कैंटर ने उनके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पाकर वह अपने एक साथी के साथ मौके पर पहुंचे और अपने भाई को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया जहां पर चिकित्सक ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पारस के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराकर सौंप दिया है।

दूसरी दुर्घटना कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर हुई। आगे खड़े ट्राले से दूसरा ट्राला टकरा गया जिससे दूसरे ट्राला चालक की मौत हो गई। हादसे में खलासी घायल हो गया। राजस्थान के जिला जयपुर के गांव राजपुर निवासी रामस्वरूप ने पुलिस को बताया कि वह ट्राला पर खलासी है। वहीं उनके गांव के ही हेमराज यादव चालक था। उन्होंने गुजरात से अपने ट्राला में टाइल भरी थी जिसे लेकर वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली जा रहे थे। जब वह केएमपी पर गांव मंडोरा के पास पहुंचे तो एक ट्राला बगैर कोई इंडिकेटर दिए सड़क पर खड़ा था। वह उन्हें दिखाई नहीं दिया। इसके चलते उनका ट्राला पीछे से उस खड़े ट्राले में जा टकराया। इस हादसे में ट्राला चालक हेमराज यादव तथा वह घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चालक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हेमराज के शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में क्लीनर के बयान पर सड़क पर खड़े ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें