फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सड़क दुर्घटनाओं में मैनेजर सहित दो की मौत

Mon, 14 Oct 2024 05:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव भिगान के पास कार की टक्कर से स्कूटी सवार कंपनी मैनेजर की मौत हो गई और उनके फुफेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

चालक दोनों का करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। परिजनों का आरोप है कि चालक नशे में था। जिसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जमानत दे दी गई।
गांव कुंडली निवासी भरत सिंह ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उनका बेटा विकास खत्री और भांजा तनिश डबास भिगान के पास एक कंपनी में कार्यरत थे। इसमें विकास खत्री मैनेजर के पद पर थे और भांजा तनिश डबास सुपरवाइजर है।
विज्ञापन

दोनों रात को स्कूटी पर सवार होकर कंपनी में गए थे। वह देर रात करीब सवा दो बजे घर के लिए निकले थे। कंपनी कार्यालय से करीब डेढ़-दो किलोमीटर जाने के बाद उनकी स्कूटी को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में पहुंचाया। जहां विकास को मृत घोषित कर दिया गया और तनिश डबास को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
हादसे का पता लगते ही कंपनी के एचआर गन्नौर निवासी सोमबीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने विकास के पिता भरत सिंह को बताया कि उनके घटनास्थल पर पहुंचने के बाद कार सवार वहीं पड़ा मिला था। वह नशे में था और उससे खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था। उसने अपनी पहचान लल्हेड़ी के कपिल के रूप में दी।
जिसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में विकास के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों के कहने पर कार सवार का कराया मेडिकल : परिजनों ने आरोप लगाया कि कार सवार नशे में था। हादसे के बाद वह सड़क पर गिरा था। उससे खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था। इस पर उसे पुलिस को सौंपकर उसका मेडिकल कराने की मांग की। पुलिस ने उसका मेडिकल करा दिया है। सैंपल जांच को भेज दिए गए हैं। जिससे पता लग सकेगा कि वह नशे में था या नहीं।
आरोपी की कार पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं मिली है। साथ ही बताया गया है कि कार में चार लोग सवार थे। तीन हादसे के बाद भाग गए। कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत हो गई। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही कार चालक का मेडिकल कराया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

दो बहनों का इकलौता भाई था विकास : हादसे का शिकार हुआ फैक्टरी मैनेजर विकास (37) दो बहनों का इकलौता भाई था। उनकी दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। विकास के पास एक बेटा व दो बेटियां हैं। त्योहार पर मौत से परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें