फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किशोर सहित दो नहर में डूबे, तलाश जारी

Sat, 22 Jun 2024 04:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। बरोदा थाना क्षेत्र के गांव धनाना व भावड़ के पास नहर में नहाते समय किशोर व व्यक्ति डूब गए। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसे की सूचना पर पहुंची बरोदा थाना पुलिस ने किशोर व युवक की तलाश शुरू कर दी है। देर शाम तक नहर में डूबे किशोर व युवक का सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन

भिवानी में गांव साड़वास निवासी मोहित (13) गांव धनाना स्थित आश्रम में आया था। वीरवार दोपहर बाद लगभग चार बजे आश्रम से वह दो बच्चों के साथ गांव के निकट से गुजर रही नहर की तरफ चला गया। जहां कुछ युवा और बच्चे नहर में नहा रहे थे। मोहित भी नहाने के लिए नहर में उतर गया और नहाते समय पानी के तेज बहाव में बह गया। इस बारे में दूसरे बच्चों ने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद वह नहर पर पहुंचे, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। बरोदा थाना के प्रभारी लाल सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की। कश्ती मंगवाकर ग्रामीणों के सहयोग से किशोर की तलाश की जा रही है।
वहीं दूसरी तरफ गांव भावड़ और घड़वाल के बीच से गुजर रही नहर में नहाने उतरे गांव भावड़ निवासी हरपाल (42) पानी के तेज बहाव में बह गए। वह बाइक पर आए थे। बाइक को नहर के किनारे खड़ी करके नहाने के लिए उतर गया। दूसरे व्यक्तियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना मिलने पर बरोदा थाना से पुलिस मौके पर पहुंची। देर शाम तक हरपाल का सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें