फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कर्नल कुरैशी व विंग कमांडर व्योमिका प्रेरणाश्रोत

विज्ञापन
फोटो 18- सोनीपत के खरखौदा के कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को संबोधित करती सेवानिवृत्त मेजर अन
विज्ञापन
खरखौदा। कन्या महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ की ओर से ऑपरेशन सिंदूर व तिरंगा यात्रा के संदर्भ विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि डाॅ. निर्मल खंडेलवाल, सेवानिवृत्त मेजर अनीता, डाॅ. अनिल दहिया रहे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. प्रमिला ने की। सेवानिवृत्त मेजर अनीता ने कहा कि सरकार की नीति बदली तो सेना का मनोबल बढ़ा, ऑपरेशन सिंदूर में इसरो का बड़ा हाथ है। आज हम सभी की प्रेरणा कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह हैं। डाॅ. निर्मल खंडेलवाल ने कहा कि युद्ध किसी राजनीतिक पार्टी या केवल सरकार का विषय नहीं, यह हर देशवासी से जुड़ा होता है। संचाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें