फोटो 30. गांव बुटाना के खेतों में पराली में फसल अवशेष में लगाई गई आग। स्रोत: कृषि विभाग
गोहाना। खेत में फसल का अवशेष जलाने पर गांव बुटाना के दो किसानों पर ढाई-ढाई हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। अधिकारियों को अवशेष जलाने की सूचना सैटेलाइट से मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीएम आशीष वशिष्ठ और उपमंडल कृषि अभियंता डॉ. राजेंद्र मेहरा मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि गांव के खेतों में चार एकड़ में फसल अवशेष जलते हुए मिले। दो किसानों पर 2500-2500 रुपये जुर्माना किया है। संवाद
फोटो 30. गांव बुटाना के खेतों में पराली में फसल अवशेष में लगाई गई आग। स्रोत: कृषि विभाग