फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन से कटकर दो की मौत

Thu, 14 Mar 2024 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला के शव की पहचान हो गई और दूसरी के शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस के अनुसार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव बसौद की रहने वाली रीना (35) अपने परिवार के साथ सोनीपत की ऋषि कॉलोनी में रहती है। वह वीरवार को परिवार के सदस्यों के साथ जटवाड़ा के पास रेलवे लाइन पार कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आकर कटने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।

वहीं सोनीपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से कटकर एक महिला की मौत हो गई। उसके शव की पहचान नहीं हो सकी है। महिला की उम्र करीब 32 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें