दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर बुधवार देर रात अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। जिसकी सूचना जीआरपी थाना पुलिस को दी गई। जीआरपी ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। बंदेपुर के पास बुधवार रात करीब 10 बजे दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें रात साढ़े 10 बजे सूचना मिली कि बंदेपुर के पास युवक का शव पड़ा है। युवक की उम्र 32 वर्ष है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक के दाहिने हाथ पर विशाल कुमार लिखा है।
वहीं ओपी जिंदल विश्वविद्यालय के रात 1 बजे ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। रात 1:20 बजे घटना की सूचना जीआरपी थाना पुलिस को मिली। जांच अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। व्यक्ति की उम्र करीब 45 वर्ष है। उसके दाहिने हाथ में लोहे का कड़ा है और कलाई पर आजाद सिंह लिखा है।