अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। कुंडली थाना क्षेत्र के गांव छतेहरा बहादुरपुर निवासी कमल सिंह ने पुलिस को बताया कि पिता रामनिवास सिंह मोनी केबल सेंटर नरेला में सर्विस करते थे। वीरवार देर शाम 7:30 वह ड्यूटी से लौट रहे थे। स्टेशन से पैदल ही घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान छतेहरा की तरफ से आए कैंटर चालक ने उसके पिता रामनिवास सिंह को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गांव जाखौली के पास केजीपी पर टोल के निकट व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस शव की पहचान का प्रयास कर रही है।