फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: घर में बने पानी के टैंक में डूबने से दो बच्चों की मौत, एक उम्र सात दूसरे की थी तीन साल

Fri, 13 Jan 2023 11:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गोहाना क्षेत्र के गांव भावड़ में घटना हुई। तीन साल के बच्चे की सात साल की फुफेरी बहन ननिहाल आई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। गुरुवार दोपहर को नवीन का बेटा शुभम (3) और रितिका घर के आंगन में खेल रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के गांव भावड़ में घर के अंदर बने पानी के टैंक में डूबने से तीन साल के बच्चे और उसकी सात साल की फुफेरी बहन की मौत हो गई। जब बच्चे काफी देर तक नजर नहीं आए तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की थी। उनकी चप्पल टैंक में दिखाई देने पर उसमें उतरकर जांच की जो दोनों बच्चों के शव मिले। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन


गांव भावड़ निवासी नवीन ने अपने घर के अंदर पानी का टैंक बनवा रखा है। टैंक करीब पांच फीट गहरा है और उस पर स्लैब डाला गया है। हालांकि अभी ढक्कन नहीं लगाया गया था। स्कूल की छुट्टी होने के कारण नवीन की बहन पिंकी गांव गंगाना से अपनी बेटी रितिका (7) को लेकर मायके आई हुई थी।

 

गुरुवार दोपहर को नवीन का बेटा शुभम (3) और रितिका घर के आंगन में खेल रहे थे। नवीन और परिवार के अन्य सदस्य काम में व्यस्त थे। दोनों बच्चे खेलते हुए टैंक के पास चले गए और दोनों टैंक में डूब गए। करीब दो-ढाई घंटे तक जब परिवार के सदस्यों को बच्चे नजर नहीं आए तो उनकी चिंता बढ़ गई। उन्होंने आसपास तलाशा, लेकिन पता नहीं चला।

 

इसके बाद परिजनों ने टैंक में उनकी चप्पल देखी। जब टैंक में उतर कर देखे तो रितिका का शव एक कोने में और शुभम पानी के अंदर मिला। परिजनों ने दोनों शवों को बाहर निकाल कर बिना पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया। गांव के सरपंच बिजेंद्र ने बताया कि वीरवार को एक हादसे में दो बच्चों की जान चली गई। परिवार के सदस्यों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें