फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी की रंजिश में दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर किया घायल, धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव तिहाड़ कलां में कहासुनी की रंजिश में हमलावरों ने दो सगे भाईयों का चाकू मारकर घायल कर दिया। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद खानपुर मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव तिहांड कलां के रहने वाले संदीप ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने चाचा के घर के अंदर बैठा था। उसका भाई समुंद्र घर के बाहर गली में खड़ा था। इसी दौरान गांव का रहने वाला अनिल व समीर उनके घर के बाहर पहुंचे। उनके साथ उनका कहासुनी के चलते मनमुटाव चल रहा है। इसी बात को लेकर अनिल ने उसके भाई समुंद्र को चाकू मारकर घायल कर दिया। बाद में वह अंदर घुस गए और समीर ने उसे पकड़ लिया तथा अनिल ने चाकू से वार कर दिए। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग व परिजन आए तो वह उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। परिजनों ने दोनों भाईयों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें खानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने संदीप के बयान पर अनिल व समीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें