सोनीपत। क्राइम यूनिट सेक्टर-27 की पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। क्राइम यूनिट सेक्टर-27 टीम ने बुधवार को मुरथल रोड विकास नगर निवासी राजू उर्फ रियाजुद्दीन व उसके भाई हसन को एक किलो से अधिक गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। संवाद