फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवक की हत्या के मामले में आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार

Fri, 05 Jul 2024 09:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। नेशनल हाईवे पर स्थित गांव रसोई के पास हमले में घायल दो दोस्तों में से एक की मौत होने के बाद मामले में हत्या की धारा जोड़ी गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव रसोई निवासी साहिल और यश के रूप में हुई। आराेपियों को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


मुरथल गांव निवासी कुलदीप ने 18 जून को पुलिस को बताया था कि वह अपने रिश्तेदार सोनीपत के अक्षय मलिक व अक्षय के दोस्त गांव जुआं निवासी अमित व मुरथल निवासी अनिल के साथ रसोई गांव में गए थे। चारों को उनके बहनोई साहिल ने बुलाया था। जब वह जीटी रोड पर पहुंचे तो वहां पर साहिल, साहिल का भाई यश व चार-पांच युवक खड़े थे। उनके पास काले रंग की कार थी। वह अपनी कार से नीचे उतरकर साहिल से बात कर रहे थे कि अचानक से साहिल, यश व उसके दोस्तों ने उन पर हमला कर दिया था। उनके सिर व हाथ में चोट लगी थी। एक आरोपी यश ने उसके दोस्त अमित पर कार से सीधी टक्कर मारी थी। अमित सड़क पर गिर गया तो उन पर लाठियों से हमला किया गया था। इस वारदात के बाद 29 जून को अमित की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। कुंडली थाना पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें