सोनीपत। गांव लल्हेड़ी खुर्द व राजपुर गांव के शराब ठेकों के बार दो बाइक सवार युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी। आधा घंटा के अंतराल में की गई फायरिंग के बाद सेल्समैनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
बड़ी औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस ने अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है गांव जाहरी के रहने वाले अमित ने पुलिस को बताया कि वह लल्हेड़ी खुर्द के शराब ठेके पर सेल्समैन है। उसने बताया कि वीरवार रात करीब साढ़े 10 बजे बाइक पर सवार दो युवक ठेके के बाहर आए और उन्होंने अचानक हवाई फायर कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने मामले से पुलिस व ठेकेदार को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आधा घंटा बाद इसी तरह की वारदात गांव राजपुर के ठेके पर हुए। वहां कार्यरत सेल्समैन ने पुलिस को बताया कि वीरवार रात करीब 11 बजे बाइक सवा दो युवक ठेके पर पहुंचे थे। उन्होंने आते ही ठेके के बाहर हवाई फायरिंग कर दी। उसके बाद वह उसे धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में दो मुकदमें दर्ज कर लिए है। पुलिस मामलों की जांच कर रही हैा