फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बिना अनुमति सब्जी बेच रहे दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव राई स्थित मार्केट में बिना अनुमति सब्जी बेच रहे दो लोगों को राई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एचसी नवीन कुमार ने बताया कि वह लॉकडाउन में राई गांव में गश्त कर रहे थे। इसी बीच गांव की मार्केट में दो लोग रेहड़ी व कैरेट में रखकर सब्जी बेचते दिखाई दिए। उनके पास काफी भीड़ लगी थी। जिस पर पुलिस उनकी तरफ गई तो सब्जी खरीदने आए लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने सब्जी बेच रहे युवक व व्यक्ति को पकड़ लिया। उनके पास सब्जी बेचने की कोई अनुमति नहीं मिली। न ही उन्होंने मास्क लगाया था और हाथों में गलब्ज पहने थे। साथ ही सैनिटाइजर भी नहीं रखा था। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने अपनी पहचान मूलरूप से यूपी के जिला बागपत के गांव ढिकौली फिलहाल राई निवासी ओमपाल व मूलरूप से बिहार के जिला दरभंगा के गांव कमतौल फिलहाल राई निवासी रमने के रूप में दी। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें