सोनीपत। थाना सदर गोहाना की पुलिस ने घर में आग लगाने के आरोप में गांव शामड़ी निवासी दीपक और मुड़लाना निवासी मोनू को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गांव शामड़ी बुरान निवासी सुनील ने थाना सदर गोहाना में शिकायत दी कि वह 6 अक्तूबर को रात 12 बजे अपने दीपक व मोनू ने उनके मकान में जानबूझ कर आग लगा दी। इससे सामान जल गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद बुधवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। संवाद