फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मातूराम हलवाई की दुकान पर फायरिंग व रंगदारी मांगने में दो गिरफ्तार

Fri, 05 Apr 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पुरानी अनाज मंडी स्थित शिव चौक के पास लाला मातूराम हलवाई की दुकान पर फायरिंग कुख्यात भाऊ गैंग ने करवाई थी। एसटीएफ ने मामले में भाऊ गैंग से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहतक के गांव गुडन निवासी राहुल व झज्जर के चुलियाना का यश है।
विज्ञापन


लाला मातूराम हलवाई की दुकान पर 21 जनवरी को सुबह 11 बजे बाइक सवार तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायर किए थे। जिसमें दूध विक्रेता के घायल होने के साथ ही लोगों में दहशत थी। मामले को लेकर व्यापारियों में रोष बना था। एसटीएफ ने मामले से पर्दा उठाते भाऊ गैंग की संलिप्तता से पर्दा उठाया था। मामले में पुलिस कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब राहुल व यश को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ सूत्रों का कहना है कि आरोपी गैंग के लिए उगाही करते थे। साथ ही गैंग के सदस्यों की आर्थिक मदद करते थे। उनसे गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें