फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: ढाई साल बाद गन्नौर में गोवंश पकड़ने के लिए लगाया टेंडर, सड़कों पर 500 से ज्यादा

Mon, 13 Feb 2023 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 23: गन्नौर शहर में कूड़े के ढेर पर घूमते गोवंश।
विज्ञापन
सोनीपत। गन्नौर शहर में लोगों को आखिर ढाई साल बाद बेसहारा गोवंशों से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। लंबे समय से गोवंश पकड़ने की मांग कर रहे लोगों की समस्या को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया तो नगरपालिका प्रशासन हरकत में आया और गोवंशों को पकड़ने के लिए टेंडर लगाया है। वर्तमान में शहर की सड़कों पर 500 से ज्यादा गोवंश हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की अनदेखी के कारण शहर के लोगों को लगातार परेशानी हो रही थी। जाम के साथ ही आए दिन हादसे होने का डर बना रहता था। टेंडर आवंटित होने के बाद नगरपालिका की ओर से इन गोवंशों को पकड़ा जाएगा।
गन्नौर की सड़कों पर बेसहारा गोवंश की बढ़ती तादाद चिंता का विषय बन चुकी है। शहर का शायद ही कोई कोना ऐसा हो जहां पर गोवंश घूमते हुए न मिलें। प्रशासन की तरफ से शहर को कैटल फ्री घोषित करने के बाद भी स्थिति इसके विपरीत बनी हुई है। शहर की हर सड़क व गली में गोवंश घूम रहे हैं। गोवंश रात के समय सड़कों पर बैठकर हादसों का कारण बन रहे हैं। इन्हें रखने के लिए गोशाला भी बनी हुई हैं, लेकिन वहां क्षमता से अधिक गोवंश को रखना संचालकों के लिए मुसीबत बना हुआ है। यह समस्या ढाई साल से अनवरत जारी है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए शहरवासी प्रशासन को कई बार मांगपत्र सौंप चुके हैं, लेकिन उनको पकड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। जिससे शहर की सड़कों पर जाम लग जाता है। गोवंशों की वजह से वाहन चालकों को सड़क पर गुजरने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

लोगों की समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने सड़कों पर गोवंश विषय पर मुद्दा प्रकाशित किया। लगातार चलाए गए अभियान के बाद अधिकारी आखिरकार हरकत में आए। जिला निगम आयुक्त ने नगर निगम, नगर परिषद व नगरपालिका प्रशासन की बैठक ली। साथ ही सड़कों पर घूम रहे गोवंशों को पकड़ने को लेकर कड़े निर्देश दिए। इस पर निगम आयुक्त ने नगरपालिका की ओर से भेजे गए गोवंशों के प्रस्ताव को मंजूरी दी। जिस पर अब गन्नौर नगर पालिका की ओर से सड़कों से गोवंशों को पकड़ने का टेंडर लगाया गया है। शहर में रेलवे रोड, नगरपालिका रोड, बीएसटी रोड गोवंशों की शरण-स्थली बना हुआ है। सड़क के दोनों ओर कई गोवंश बैठे रहते हैं जो दुर्घटना का सबब बन जाते हैं। टेंडर का आवंटन होने के बाद नगरपालिका की ओर से गोवंश पकड़वाए जाएंगे। इसके बाद शहर के लोगों को काफी राहत मिल सकेगी।
काफी समय से गोवंशों के चलते लोग सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं, गोवंश भी चोटिल हो रहे हैं। जिसके कारण शहर में जाम की स्थिति भी बनी रहती है। इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुका हूं। प्रशासन को शिकायत करने के बावजूद गोवंशों को पकड़ने पर कोई ध्यान नहीं दिया गया था। -शेखरचंद जैन निवासी गन्नौर
क्षेत्र की सड़कों पर घूम रहे गोवंश को पकड़कर उनके रहने के लिए सुरक्षित स्थान का प्रबंध कराए। साथ ही पशुचारे की बेहतर व्यवस्था कराई जाए। जिससे गोवंशों को सड़क किनारे पड़े कूड़े में मुंह मारने को मजबूर न होना पड़े और लोगों को राहत मिल सके। -सुरेंद्र त्यागी, निवासी गन्नौर
वर्जन गोवंशों को पकड़ने के लिए हाउस की बैठक में एजेंडा पास करके प्रस्ताव मंजूरी के लिए जिला निगम आयुक्त के पास भेजा गया था। जिसकी मंजूरी मिल गई है। अब टेंडर लगा दिया गया है। जल्द ही उसे आवंटित करके गोवंशों को पकड़वाया जाएगा। -प्रदीप खरब, सचिव नगरपालिका गन्नौर

फोटो 23: गन्नौर शहर में कूड़े के ढेर पर घूमते गोवंश।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें