फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फाइनेंस कंपनी कर्मी को लूटने के दो आरोपी काबू

Wed, 15 Mar 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव खेवड़ा के पास फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर (क्षेत्राधिकारी) को रोकने के बाद शराब पिलाकर पिटाई करने के बाद उनके साथ लूटपाट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी अमन व उत्तम हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव टिकरी पट्टी धिमाना निवासी राहुल राठी ने 7 मार्च को बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह रोहतक स्थित श्रीराम फाइनेंस कंपनी में फील्ड ऑफिसर हैं। वह अपनी बाइक पर सवार होकर कलेक्शन के लिए रोहतक के गांव पाकस्मा गए थे। वहां से पैसे लेकर वह बाइक पर अपने गांव के लिए चल दिए थे। गांव खेवड़ा के पास दो युवकों ने रोककर उन्हें खेत में ले जाकर शराब पिलाने के बाद पीटा था। बाद में वह मोबाइल और 18 हजार रुपये लूट ले गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। जांच अधिकारी मुकेश ने आरोपी अमन व उत्तम को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
फाइनेंस कंपनी कर्मी पर हमला कर लूटपाट करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। -इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी बहालगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें