फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: झांसा देकर 11.40 लाख की ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Mar 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 28- साइबर टीम की गिरफ्त में आरोपी व उनसे बरामद सामान।
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-15 की महिला को विदेशी मुद्रा बदलने का झांसा देकर 11.40 लाख रुपये ऐंठने के मामले में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी राजस्थान के अजमेर जिले के किशनपुरा के रहने वाले आदेश और अंकित हैं। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। अंकित को दस दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी लोगों को कमीशन का लालच देकर पहले उनके खाते खुलवाते थे, फिर राशि डलवाकर उसे निकाल लेते थे। पुलिस ने आरोपियों से 3 लैपटॉप, 25 मोबाइल, 46 सिम, 21 डेबिट कार्ड और 49 बैंक खातों के चेक समेत अन्य कागजात बरामद किए हैं।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि 3 अक्तूबर, 2022 को सेक्टर-15 निवासी महिला ने शिकायत दी थी कि उन्हें विदेशी मुद्रा व्यापार का झांसा देकर ठगी की गई। रेलवे कर्मी महिला ने बताया था कि उनके व्हाट्सएप पर विदेशी मुद्रा व्यापार के लिए लिंक भेजा गया था। उन्हें www.xm-excheng.com का लिंक आया था। जिस पर ऑनलाइन ट्रेडिंग के बहाने खाता खोलने के लिए कहा गया था। उस दौरान अलग-अलग मोबाइल नंबर से कॉल की गई थी। जिसके बाद उनसे अलग-अलग खातों में पैसे डलवाए गए थे। बाद में उनका ऑनलाइन खाता बंद कर दिया गया। उनके पास व्हाट्सएप कॉल कर पैसे की मांग की जाने लगी। उनसे 11.40 लाख रुपये ठग लिए गए थे। जिस पर उन्होंने साइबर थाना में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए धर्मबीर व पुखराज को काबू किया था। उसके बाद कड़ी से कड़ी जोड़कर अब मुख्य आरोपियों में शामिल अंकित व आदेश को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश किया, जहां अंकित को दस दिन के रिमांड पर लिया गया है।
आरोपियों से यह सामान किया गया बरामद
आरोपी आदेश व अंकित की निशानदेही पर पुलिस ने 3 लैपटॉप, 25 मोबाइल, 46 मोबाइल सिम, 16 चैक बुक, 12 मोबाइल चार्जर, 21 डेबिट कार्ड, अलग-अलग 49 चेक, अलग-अलग 20 बैंक खातों के कागजात, आधार कार्ड व पेन कार्ड बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

कमीशन देने का झांसा देकर करते थे ठगी
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोगों को खाता खुलवाने के लिए कमीशन का झांसा देते थे। ठगी की राशि उन लोगों के खाते में डलवाकर निकाल लेते थे। उन्हें कमीशन के नाम पर कुछ प्रतिशत राशि दे दी जाती थी। जिससे मजदूर वर्ग के लोगों को झांसे में लेकर आसानी से खाते खुलवा लेते थे।
12वीं पास हैं आरोपी
पुलिस की शुरुआत पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी 12वीं कक्षा तक पढ़े हैं। उन्होंने लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने का रास्ता अपना लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें