फोटो 29- सोनीपत के गोहाना में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किए आरोपियों के साथ पुलिस टीम। स्रोत:
गोहाना। क्राइम युनिट कुंडली ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में दो आरोपियों को चरस व अफीम सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव कैलाना खास निवासी इकबाल व गांव बिचपड़ी निवासी साहब सिंह हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 16 अक्तूबर को क्राइम युनिट कुंडली को सूचना मिली थी कि कैलाना खास निवासी इकबाल और गांव बिचपड़ी निवासी साहब सिंह अफीम और चरस बेचते हैं। दोनों उत्तराखंड से चरस व अफीम लेकर अपनी गाड़ी में शाहपुर मुंडलाना, बुसाना के रास्ते गांव बिचपड़ी जाएंगे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुंडलाना चौकी के पास बुसाना रोड पर नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद पानीपत की तरफ से एक गाड़ी चौकी की तरफ आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रोकने को कहा तो चालक गाड़ी को पीछे कर भगाने की कोशिश करने लगा। तभी पुलिस ने गाड़ी को घेर लिया। पुलिस ने चालक से नाम पूछा तो उसने अपनी पहचान इकबाल के रूप में दी। उनके साथ बैठे युवक ने अपनी पहचान साहब सिंह के रूप में दी। गाड़ी की जांच करने पर पुलिस ने 8.946 किलोग्राम चरस 8.010 ग्राम अफीम मिली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर गोहाना में मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।