खरखौदा। बस अड्डे परिसर से ट्रक चोरी करने के मामले में खरखौदा थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी अंकित व झज्जर के माता दरवाजा निवासी राकेश है। उनके पास से पुलिस ने चोरी किए गए ट्रक को भी बरामद कर लिया है। बस स्टैंड के इंचार्ज कृष्ण ने पुलिस को शिकायत दी थी कि बस स्टैंड परिसर में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की तरफ से एक ट्रक के जब्त करके खड़ा कराया गया था। जिसे रविवार सुबह कोई चोरी कर ले गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित व राकेश को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चोरी किए गए ट्रक को भी बरामद कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।