फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्मैक और हेराेइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 04 Dec 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। क्राइम यूनिट ने दो लोगों को स्मैक और हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ शहर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पहले मामले में क्राइम यूनिट (पश्चिम) टीम ने सरस्वती विहार निवासी अमित उर्फ मिता को 40.68 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा है। टीम ने कोर्ट क्वार्टर के पास पार्क के आगे आरोपी को काबू किया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, क्राइम यूनिट कुंडली ने कालूपुर चुंगी के पास से वेस्ट रामनगर निवासी राहुल को 10.89 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें