फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अवैध हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 23 May 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। क्राइम यूनिट सेक्टर-27 की टीम ने अलग-अलग स्थानों दो आरोपियों को अवैध हथियार से साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव बैंयापुर खुर्द निवासी सचिन को राठधना रोड से गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उसके पास से देसी पिस्तौल व कारतूस बरामद हुआ है। उसके खिलाफ सदर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पर पहले भी दो मुकदमे दर्ज है। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। दूसरे मामले में टीम ने गांव प्रीतमपुरा निवासी आकाश उर्फ बाबा को अवैध हथियार सहित प्याऊ मनियारी पुल के पास से गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उसके पास से देसी पिस्तौल व कारतूस बरामद हुआ है। उसके खिलाफ कुंडली थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट, शराब तस्करी व मादक पदार्थ तस्करी के पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें