गोहाना। शहर थाना पुलिस ने दुकान से सामान व नकदी चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव मिर्जापुर खेड़ी निवासी संदीप व उत्तम है। जींद के गांव भंभेवा निवासी रमेश ने 1 मई को शिकायत दी थी कि 27 अप्रैल को रात 8 बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह दुकान पर आए तो दुकान का गेट टूटा हुआ मिला। अंदर गल्ले से 15 हजार रुपये नकद व सिगरेट व अन्य सामान चोरी मिला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने आरोपी संदीप व उत्तम को गिरफ्तार कर उनसे चोरी का सामान व घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।