सोनीपत। थाना बड़ी पुलिस ने रॉड व बिट्टो से हमला कर घायल करने के मामले में दो आरोपियों को देवेंद्र व रणधीर निवासी गांव सनपेड़ा को गिरफ्तार किया है। 17 सितंबर को सागर निवासी गांव सनपेड़ा ने थाना बड़ी में शिकायत दी थी कि देवेंद्र और उसके बेटे ने उसे थप्पड़ मारा और गला पकड़ लिया। इसके बाद देवेंद्र और रणधीर अपने परिवार के सदस्यों के साथ लोहे की रॉड और बिट्टो लेकर आए और सागर, उनके भाई अमित और मन्नू पर हमला कर दिया। हमले में सभी को गंभीर चोटें आईं और दुकान का सामान भी तोड़ दिया गया। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त लकड़ी बिट्टा और लोहे का पाइप बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।