फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बस स्टैंड से स्कूटी चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Jul 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :25: पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोरी के आरोपी। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
सोनीपत। सिविल लाइन थाना पुलिस स्कूटी चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

18 जुलाई को थाना सिविल लाइन, सोनीपत में लड़की ने शिकायत दी की बस स्टैंड पार्किंग एरिया में खड़ी स्कूटी चोरी हो गई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में गांव बैय्यापुर के रहने वाले आशीष और प्रवेश को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की गई स्कूटी बरामद कर ली। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। पुलिस जांच कर वाहन चोरी में लिप्त दूसरे साथियों का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले भी वाहन चोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें